

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather patterns are changing in Chhattisgarh, with temperatures rising in the next 48 hours, with rain and storms expected.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर
प्रदेश में दिन और रात के तापमान में साफ अंतर देखा जा रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.7°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अभी तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की गतिविधियां जारी हैं।
द्रोणिका के असर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊपर एक द्रोणिका (ट्रफ) सक्रिय है।
इस सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में ये गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।
रायपुर में आज रहेगा साफ मौसम
राजधानी रायपुर में 26 मार्च को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 38°C
न्यूनतम तापमान: 24°C
हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाने के संकेत हैं।
सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों में रहने से बचने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है।