

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP gears up for urban body elections, assigns responsibilities to leaders
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनाव की रणनीति और संचालन के लिए 'प्रदेश चुनाव टोली' का गठन किया है। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव के लिए अलग-अलग जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।
गठित प्रदेश चुनाव टोली में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा और मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को शामिल किया गया है।
वहीं, टोली के पदेन सदस्यों के रूप में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी और प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही को जिम्मेदारी दी गई है।
इन नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह-प्रभारी
भाजपा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर तीन नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
रायगढ़ जिला: नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी बनाया गया है। वहीं संयोगिता सिंह जूदेव और जोगेश लाम्बा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धमतरी जिला: नगर पंचायत बड़ी करेली के लिए शशि पवार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अरुण सार्वा और ज्योति चंद्राकर सह-प्रभारी होंगे।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: नगर पंचायत बिलाईगढ़ में केवल अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। चन्द्रकुमार पटेल और अल्का चंद्राकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा की इन नियुक्तियों को आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर चुनावी गतिविधियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
