

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP's high-level deliberations for civic body elections begin
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में नगरीय निकाय चुनाव कार्ययोजना बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चुनाव की रणनीति और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय शामिल हुए। इनके अलावा सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी भी बैठक में मौजूद हैं।

बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए आयोजित इस बैठक को संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसमें चुनावी तैयारियों, संगठन की भूमिका और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
