

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CG News: BJP leader makes serious allegations against industrialist, registers case of rape and blackmailing
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा से जुड़ी एक महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने झारखंड के रांची निवासी उद्योगपति संजय सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोप है कि कारोबारी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसका शोषण किया।
दिल्ली में हुई पहचान, फिर बढ़ा संपर्क
पीड़िता सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और भाजपा की सक्रिय नेत्री बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक वह चुनाव में टिकट की दावेदारी भी कर रही थीं।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया।
माइनिंग निवेश के नाम पर लिए ढाई करोड़ रुपये
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि कारोबारी ने खुद को बिजनेस पार्टनर बताते हुए माइनिंग प्रोजेक्ट में निवेश कराने का भरोसा दिलाया।आरोप है कि संजय सिंह ने अलग-अलग किस्तों में महिला से करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये लिए। यह रकम RTGS समेत विभिन्न माध्यमों से दी गई थी।महिला का कहना है कि आरोपी लगातार नकद निवेश और बड़े मुनाफे का झांसा देता रहा, लेकिन बाद में रकम लौटाने के बजाय उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
दुष्कर्म और अवैध वसूली का भी आरोप
पीड़िता ने उद्योगपति पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए अवैध वसूली की कोशिश कर रहा था।मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे कानूनी कार्रवाई जारी है।