

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BLA killed 10 Pakistani soldiers in IED blast
बलूचिस्तान: बलूचिस्तान के मार्गट इलाके में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर रिमोट-कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला कर 10 सैनिकों को मार गिराया है। इस हमले में सेना का वाहन पूरी तरह तबाह हो गया।
यह इलाका लंबे समय से बलूच विद्रोहियों की गतिविधियों का गढ़ रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना की ओर से इस हमले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
BLA, जो बलूचिस्तान की आजादी के लिए वर्षों से हथियारबंद संघर्ष कर रही है, इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी पहले भी ले चुकी है। पिछले महीने भी क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हुए हमले में सात सैनिक मारे गए थे और 21 घायल हुए थे। तब भी BLA ने दावा किया था कि हमले में 90 सैनिक मारे गए।
ट्रेन हाईजैक कर चुके हैं BLA के लड़ाके
11 मार्च को BLA ने एक बड़ा ऑपरेशन कर जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी और सिब्बी में दोपहर 1:30 बजे पहुंचनी थी। लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ। हमले को अंजाम देने के लिए BLA के आत्मघाती दस्ते मजीद ब्रिगेड और फतेह को लगाया गया था।
BLA की ताकत
BLA की स्थापना 1970 के दशक में हुई थी, जो कुछ समय के लिए निष्क्रिय रहा, लेकिन 2000 में इसने खुद को फिर से संगठित किया। बलूचिस्तान के कई लोगों का मानना है कि बंटवारे के समय उन्हें बिना मर्जी पाकिस्तान में शामिल किया गया, जबकि वे एक स्वतंत्र देश के रूप में रहना चाहते थे।
आज BLA के पास करीब 6000 लड़ाकों की सैन्य ताकत है। इसका मजीद ब्रिगेड नाम का आत्मघाती दस्ता सबसे खतरनाक माने जाता है, जिसमें 100 से ज्यादा आत्मघाती हमलावर हैं — इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।