

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Crime: Bank fraud of Rs 31 lakh exposed; three accused of inter-district gang arrested
सारंगढ़। सारंगढ़ जिले की सरसींवा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों से 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर होल्ड खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कराकर रकम निकाल ली थी।
महाठग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायकोना निवासी शिवा साहू, पारसनाथ साहू और सूर्यकांत साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शिवा साहू इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
40 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन सहित करीब 40 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है।
बैंक की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
यह पूरा मामला 25 दिसंबर 2025 को सामने आया था, जब एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के बैंक प्रबंधन ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अलग-अलग खातों से 21 लाख और 10.34 लाख रुपये निकाल लिए थे।
लंबे समय से फरार थे आरोपी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरसींवा थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
जेल भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।