

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big conference of Chhattisgarh Bank employees in Raipur on 22 February
राजधानी रायपुर में बैंक कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की 5वीं कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन सत्र 22 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
सीजीबीईए के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने बताया कि यह सम्मेलन शहर के Hotel Grand Imperia (पूर्व में होटल गोल्डन ट्यूलिप) में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में C. H. Venkatachalam शामिल होंगे, जो All India Bank Employees Association के महासचिव हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में S. K. Mukherjee (पप्पू दादा), चेयरमैन, छत्तीसगढ़ बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन मौजूद रहेंगे।
