

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

korba-youth-set-on-fire-girlfriends-brother
कोरबा। जिले के ग्राम कनकी क्षेत्र में प्रेमिका के बुलावे पर आए युवक को उसकी प्रेमिका के भाई ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना में गंभीर रूप से झुलसे 20 वर्षीय युवक विस्सु सारथी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, युवक प्रेमिका से मिलने के लिए कठौत गांव गया था। वहां पहुंचते ही प्रेमिका का भाई उससे भिड़ गया और विवाद के दौरान उसने युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुए हमले से युवक आग की चपेट में आ गया, लेकिन उसने पास ही तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बाहर निकालकर तुरंत मदद की।
गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं और उसकी हालत स्थिर बनाए रखने के लिए निगरानी जारी है। पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर आरोपित प्रेमिका के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक प्रेमिका के बुलावे पर गांव पहुंचा था और अचानक हुए इस हमले के बाद मामले की विवेचना तेज कर दी गई है।