ताजा खबर

सुकमा में बड़ी मुठभेड़ : 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सभी के शव बरामद, दो जवान घायल...

By: शुभम शेखर CHECKED BY LATA
Bijapur
3/29/2025, 4:56:35 PM
image

Big encounter in Sukma 16 Naxalites reported killed all bodies recovered two soldiers injured

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को ढेर किया है। सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। खबर के अनुसार सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है। जिनके शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान को आई मामूली चोट आने की भी सूचना मिली है। घटनास्थल से INSAS और SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

सुकमा SP किरण चव्हाण ने की पुष्टि

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर में हमारे 2 जवान भी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं।

दो जवान हुए घायल

इस दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास राइफल राइफल, 303 राइफल, डिजाइन लांचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। DRG सुकमा/CRPF के  संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे। मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में  DRG के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर हैं।

बीजापुर और कांकेर में मारे गए थे 31 नक्सली  

बता दें कि, 20 मार्च को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। वही कांकेर में भी 4 नक्सलियों को उसी दिन ढेर किया गया था। सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपयों का ईनाम था। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। इन्होने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media