

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news 15 soldiers fell victim to heat wave during Bastar Naxal operation
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में करीब 10 हजार जवान शामिल है। करीब 50 घंटो से जारी इस ऑपरेशन में जवानों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि, भीषण गर्मी की चपेट में आने से 15 जवानों की तबियत बिगड़ गई है, जिन्हें संभवतः वेंकटापुरम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी का इलाज जारी है।
आपको बता दें कि, प्रदेश के बस्तर संभाग में नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिए सुरक्षबलों ने युद्ध छेड़ दिया है। करीब 10,000 सुरक्षाबलों ने एकसाथ 1,000 से अधिक नक्सल आतंकियों को घेर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक आधा दर्जन से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा आने वाले दिनों में कई गुना बढ़ सकता है। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ लगातार जारी है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (STF), सीआरपीएफ और COBRA कमांडोज समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षाबल टुकडियां शामिल हैं। साथ ही, तेलंगाना पुलिस भी इस ऑपरेशन में सहायक भूमिका निभा रही है।
माना जा रहा है कि, घिरे हुए नक्सलियों में माओवादी बटालियन नंबर-1 के वरिष्ठ कैडर और तेलंगाना राज्य समिति के बड़े नाम शामिल हैं। यह वही इलाका है जो वर्षों से “लाल आतंक” का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब उसी लाल आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों इसे रणक्षेत्र बना दिया है। इस ऑपरेशन से माना जा रहा है कि वर्षों से बंदूक के दम पर लोकतंत्र को चुनौती देने वालों को अब सुरक्षाबल एक-एक कर मिट्टी में मिलाने का काम कर ही दम लेंगे।
इसे भी पढ़ें:- भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई..रायपुर से कांग्रेस नेता गिरफ्तार, नक्सलियों से जुड़ा है मामला