

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Bijapur's Usur block shines in NITI Aayog report, securing second place in the country; CM Sai says, 'This is proof of good governance'
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ (अक्टूबर-दिसंबर 2025) रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा – अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर उसूर ब्लॉक, बीजापुर जिले के नागरिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के सुदूर गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और उसूर ब्लॉक ने कठिन परिस्थितियों में जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय मितानिन बहनों, एएनएम, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की जमीनी टीमों को दिया तथा भविष्य में देश में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य बताया।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा- उसूर बना विकास का मॉडल
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उसूर ब्लॉक की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन ने बेहतरीन कार्य किया है। कभी बुनियादी सुविधाओं से दूर माने जाने वाला उसूर आज देश के लिए विकास का मॉडल बन चुका है। मंत्री कश्यप ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों की अथक मेहनत को जाता है।
स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिली पहचान
नीति आयोग ने स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई मानकों के आधार पर आकांक्षी ब्लॉकों का मूल्यांकन किया, जिसमें उसूर ब्लॉक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण
मलेरिया, डेंगी और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सुदूर गांवों तक विशेष अभियान चलाए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।
संस्थागत प्रसव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया, जिससे संस्थागत प्रसव में वृद्धि हुई और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई।

टीकाकरण अभियान को मिली सफलता
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ एचपीवी टीकाकरण अभियान को भी जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया गया।
गैर-संचारी बीमारियों की जांच गांव-गांव तक
बीपी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई गईं।
अब देश में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि को पूरे बीजापुर जिले के लिए प्रेरणादायक बताया है। कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाकर देश में पहला स्थान हासिल करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।