

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Board of Secondary Education's big decision: 9th-11th exams will now be held along with 10th-12th exams, preparing to declare results on time
नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने के उद्देश्य से परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। मंडल द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार अब कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं की जाएंगी, बल्कि 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाओं के दौरान ही दूसरी पाली में कराई जाएंगी।
मंडल सचिव पुष्पा साहू द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
20 फरवरी से शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसके तुरंत बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होगा।
प्रदेश में मूल्यांकन के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो चरणों में 16 मार्च और 25 मार्च से कॉपी जांच का कार्य शुरू किया जाएगा। मंडल ने 7 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
शिक्षक उपलब्धता को लेकर लिया गया निर्णय
पूर्व योजना के अनुसार यदि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की जातीं, तो बड़ी संख्या में शिक्षक परीक्षा और मूल्यांकन कार्य में व्यस्त रहते। इससे कॉपियों की जांच प्रभावित होती और परिणाम घोषित करने में देरी की आशंका रहती।
मंडल का मानना है कि परिणाम में देरी होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी हो सकती है। इसी स्थिति से बचने के लिए अब 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दूसरी पाली में आयोजित की जाएंगी, ताकि मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से और तय समयसीमा में पूरा हो सके।