

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Breaking News ACB EOW takes big action in tendupatta bonus scam case IFS officer arrested from Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में सुकमा के तत्कालीन DFO अशोक पटेल को रायपुर स्थित एक बंगले से ACB-EOW की टीम ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आईएफएस अशोक पटेल को करोड़ों के तेंदूपत्ता घोटाले में संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि आज उन्हें अदालत में पेश कर ACB-EOW रिमांड में ले सकती है। बताया जा रहा है कि वन एवं जलवायु विभाग के मुखिया भी एजेंसियों के निशाने पर है। हालांकि DFO की गिरफ्तारी को लेकर ACB-EOW की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार, यह भी बात सामने आई है कि, करोड़ों रुपए के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले की जांच को लेकर EOW और ACB ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की आंच अब और भी लोगों तक पहुंचने वाली है। सूत्रों से पता चला है कि लघु वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों के यहां से घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले हैं।

आपको बता दें कि, 2015 बैच के IFS अशोक पटेल ने वर्ष 2021-2022 की तेंदूपत्ता मजदूरों के करोड़ों की बोनस की रकम को ना तो उनके खातों में ट्रांसफर किया था और ना ही मजदूरों को नगदी में भुगतान किया गया था। राज्य सरकार ने मामला उजागर होने के बाद आरोपी DFO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है।