

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bride shot during garland ceremony, chaos ensues on stage
वाराणसी। वाराणसी में शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बतसर गांव से आई बारात के दौरान हुई। स्टेज पर वरमाला की रस्म चल रही थी और मेहमान खुशियों में शामिल थे, तभी अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुल्हन मंच पर दूल्हे के सामने खड़ी थी। इसी दौरान किसी युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के पेट में जा लगी। वह लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी और समारोह में भगदड़ मच गई।
प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद परिजन दुल्हन को अस्पताल ले गए। पहले उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी, लेकिन उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली लगने से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।