

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CBSE 12th Revaluation: Class 12th re-evaluation and marks verification portal finally open, know application process and fees
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कई बार हुई देरी के बाद आखिरकार कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों के मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए अपना ऑफिशियल पोर्टल खोल दिया है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और इस प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
शुरुआत में सीबीएसई इस पोर्टल को 29 मई को ही खोलने वाला था, लेकिन बोर्ड ने एक पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करते हुए इसकी तारीख 1 जून तय की थी।
छात्रों को 19 मई से 25 मई के बीच अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) की स्कैन कॉपी हासिल करने के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था।
26 मई के बाद से पोर्टल एक्सेस नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद अब इसे दोबारा सुचारू रूप से लाइव कर दिया गया है।
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट साझा कर छात्रों से एक विशेष अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि छात्र आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध 'इंस्ट्रक्शनल वीडियो' को जरूर देखें। इस वीडियो में मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के पूरे प्रोसेस को स्टेप-बाय-स्टेप आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि छात्र कोई गलती न करें।
शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है और उन्हें लगता है कि किसी प्रश्न का मूल्यांकन गलत हुआ है या नंबर नहीं दिए गए हैं, वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम:
छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई इन सभी आपत्तियों की जांच संबंधित विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) द्वारा ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका आवेदकों को उपलब्ध कराए जाने के बाद यह पोर्टल कम से कम 2 दिनों तक खुला रहेगा। समय सीमा बेहद सीमित होने के कारण छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें और किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें।