CG Accident News: Uncontrolled Bolero collided with a tree, two people including the driver died, injured woman referred to Ambikapur
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक खबर सामने आयी है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर चौराहा इलाके की है। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media