

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Accident: Passenger bus overturns on NH-30, teacher died, 15 passengers injured
जगदलपुर। नेशनल हाईवे-30 पर आज सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। हादसा बालेंगा कोसा सेंटर के पास उस समय हुआ, जब रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर हुई शिक्षिका की मौत
हादसे में कवर्धा निवासी और दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
15 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल 15 यात्रियों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी भी सामने आई है।
जेसीबी से हटाई गई बस, यातायात बहाल
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया था। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से पलटी बस को सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस यात्रियों और चालक से पूछताछ कर रही है।