

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Dewas firecracker factory explosion, 5 workers killed, 25 injured
देवास। देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
धमाका इतना तेज कि शवों के टुकड़े 200 फीट दूर तक गिरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका बेहद शक्तिशाली था। विस्फोट के बाद शवों के टुकड़े करीब 200 फीट दूर तक जा गिरे। एक मजदूर की खोपड़ी बाल और खाल सहित दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
फैक्ट्री में बनते थे माचिस बम
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में माचिस बम तैयार किए जाते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में दो ड्रमों में केमिकल भरा हुआ था और पहला धमाका इन्हीं ड्रमों में हुआ। हालांकि विस्फोट की असली वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
फैक्ट्री मालिक हिरासत में, जांच के आदेश
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है। वहीं, डॉ. मोहन यादव ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।