

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Budget 2026: Political battle erupts over Chhattisgarh Budget 2026-27; Baghel and Mahant target the government, saying,
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘SANKALP’ थीम पर आधारित ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बजट पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
‘गति नहीं, दुर्गति का बजट’: चरणदास महंत
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बजट को ‘संकल्प नहीं, भ्रष्टाचार का बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का बजट है और नई-नई योजनाएं भ्रष्टाचार के लिए लाई गई हैं।
महंत ने आरोप लगाया कि बजट में केवल शब्दों का मायाजाल बुना गया है। प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए ठोस प्रावधान नजर नहीं आते। नौकरी के नाम पर युवाओं को झुनझुना पकड़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे वर्गों की छोटी-छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।
‘अज्ञान और दुर्गति विनाश का बजट’: भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बजट को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इसे “अज्ञान और दुर्गति विनाश का बजट” बताया।
बघेल ने कहा कि, दो घंटे तक केवल शब्दों का जाल बुना गया। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई है। धान खरीदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसानों का रकबा और उत्पादन बढ़ा है, लेकिन खरीदी कम हुई है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके कार्यकाल की घोषणाओं को बार-बार पढ़ रही है। रेलवे ट्रैक विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ खनिज संपदा के दोहन के लिए है, स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
बघेल ने प्रधानमंत्री की गारंटी का जिक्र न होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है, लेकिन ‘मोदी की गारंटी’ का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज के समय में ₹1.20 लाख में घर बन पाना संभव नहीं है और लाभार्थी कर्ज में डूब रहे हैं।