

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Budget 2026: Political battle erupts over Chhattisgarh Budget 2026-27; Leader of Opposition Mahant says, 'This is a budget of corruption, not resolution.'
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘SANKALP’ थीम पर आधारित ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बजट पेश होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
'संकल्प नहीं, भ्रष्टाचार का बजट'
डॉ. महंत ने बजट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह ‘गति’ का नहीं, बल्कि ‘दुर्गति’ का बजट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संकल्प के नाम पर भ्रष्टाचार का रास्ता खोल दिया है और नई-नई योजनाएं केवल भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से लाई गई हैं।
'शब्दों का मायाजाल'
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में केवल शब्दों का मायाजाल बुना गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के युवाओं के लिए ठोस रोजगार के अवसरों का अभाव है और महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर भी कोई ठोस कदम नजर नहीं आता।
'नौकरी के नाम पर झुनझुना'
महंत ने कहा कि सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं को केवल झुनझुना पकड़ा दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों और वर्गों की छोटी-छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।