

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Education: Major change from the next academic session—schools to open from April 1; Education Minister issues key directives.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा व्यवस्था में अगले वर्ष से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सभी सरकारी स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। अभी तक प्रदेश में स्कूलों का नया शिक्षण सत्र 16 जून से प्रारंभ होता रहा है।
मंगलवार को आयोजित संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आगामी सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल जैसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।
बैठक में शिक्षकों की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से वीएसके (VSK) ऐप पर पंजीयन और नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए। सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी करना है।
राज्य सरकार ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक ऐसे सभी बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए।
समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में नई शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।