

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CGNews: 15 members from three converted families in Narayanpur return to their original faith.
नारायणपुर। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत करलखा में रविवार को तीन मतांतरित परिवारों के कुल 15 सदस्यों ने स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की। यह कार्यक्रम गांव स्थित जिमिदारीन माता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान संपन्न हुआ, जहां ग्रामीणों और परंपरागत ग्राम प्रतिनिधियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान भी कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बसंती आमडे, सुलोचना बघेल और रजमन सलाम के परिवारों सहित कुल 15 लोगों ने गांव की बैठक में अपनी इच्छा से मूल धर्म और पारंपरिक रीति-रिवाजों को पुनः अपनाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने गांव की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करने का संकल्प भी लिया।
ग्राम सभा में पटेल और गायता की उपस्थिति में इन परिवारों ने गांव की परंपराओं, रीति-नीति और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने की सहमति व्यक्त की। इसके बाद जिमिदारीन माता मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और वरिष्ठजनों ने मूल धर्म में लौटे परिवारों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और गांव की एकता बनाए रखने की अपील की।