

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: A journey that began with 'Fighter'-'Nagbandham' has established Rishabh Sawhney as Indian cinema's new major villain.
मुंबई। 'फाइटर' में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता ऋषभ साहनी अब अपनी नई फिल्म 'नागबंधम' के जरिए दर्शकों के बीच एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता को नए स्तर पर पहुंचाते हुए दो अलग-अलग दौर के किरदार निभाए हैं। दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अभिनय के चलते ऋषभ को भारतीय सिनेमा के उभरते हुए बड़े खलनायकों में गिना जा रहा है।
फिल्म में ऋषभ साहनी 18वीं सदी के क्रूर अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की भूमिका में नजर आते हैं। इसके साथ ही वह आधुनिक दौर के अली नामक किरदार को भी निभा रहे हैं, जिसे फिल्म में अब्दाली का पुनर्जन्म बताया गया है। दोनों किरदारों के बीच उन्होंने लुक, बॉडी लैंग्वेज और अभिनय शैली में स्पष्ट अंतर दिखाकर दर्शकों को प्रभावित किया है।

इस चुनौतीपूर्ण भूमिका की तैयारी के लिए ऋषभ ने केवल अपना लुक ही नहीं बदला, बल्कि खबरों के मुताबिक उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक तलवारबाजी की विशेष ट्रेनिंग भी ली। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में अपने संवाद स्वयं डब किए और किरदार को वास्तविक बनाने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों का भी गहन अध्ययन किया।
फिल्म में अहमद शाह अब्दाली के रूप में ऋषभ भारी कवच, पारंपरिक हथियारों और तीखे हाव-भाव के साथ बेहद प्रभावशाली नजर आते हैं। वहीं अली के आधुनिक किरदार में उनका अंदाज पूरी तरह अलग दिखाई देता है। दोनों भूमिकाओं के बीच उनका सहज परिवर्तन फिल्म की सबसे चर्चित बातों में शामिल हो गया है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
.jpeg)
ऋषभ साहनी ने 'फाइटर' में अज़हर अख्तर जैसे खतरनाक विलेन से अपनी पहचान बनाई थी। अब 'नागबंधम' में अहमद शाह अब्दाली और अली जैसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है।