4 IAS of Chhattisgarh cadre empanelled for deputation
रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति (सीसीए) ने देशभर के तीन दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईएएस अफसरों को केंद्रीय विभागों में सचिव या समकक्ष पदों के लिए नामजद कर लिया है। इनमें सर्वाधिक 4 अफसर छत्तीसगढ़ से हैं।
आपको बता दें कि, इनमें मनोज पिंगुवा, निधि छिब्बर, रिचा शर्मा और विकास शील शामिल हैं। निधि और विकास दोनो इस समय केंद्र में ही कार्यरत हैं। एसीएस मनोज,और रिचा दोनों अमिताभ जैन की सेवानिवृत्ति के बाद छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव की दौड़ में हैं। किसी एक के मुख्य सचिव बनने पर दूसरे के दिल्ली जाने की आसार अधिक होंगे। ये दोनों ही कांग्रेस शासन काल में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे थे।
अविनाश चंपावत (2003 बैच): यह उनकी दूसरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति होगी।
रीना बाबा कंगाले (2003 बैच): पहली बार केंद्र में सेवाएं देंगी।
अंबलगन पी (2004 बैच): पहली बार प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।
डी. अलरमेलमंगई (2004 बैच): पहली बार चयनित हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार ने IAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर नियमों में बदलाव किया है। अब केंद्र सरकार को राज्य सरकार से सिर्फ औपचारिक सहमति लेनी होगी, जबकि पहले राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य होती थी। इससे प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और अधिकारियों को केंद्र में सेवा देने के अधिक अवसर मिलेंगे। यह कदम राज्य और केंद्र सरकार के प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जल्द ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर केंद्र सरकार अधिसूचना जारी करेगी।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media