

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: A herd of 39 elephants moved towards Lemru, 5 elephants returned to Dharamjaigarh
कोरबा। कोरबा वनमंडल में इस समय तीन झुंडों में 58 हाथी विचरण कर रहे हैं। पांच हाथियों का दल धरमजयगढ़ वनमंडल में वापस आ गया है, जिससे हाथियों के कारण धान की फसल को हुए नुकसान से परेशान स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। इस बीच 39 हाथियों का दल रेंज की पथरीपहाड़ की ओर चला गया है। बालको रेंज में भी हाथी मुख्य रूप से पुटकापहाड़ के आसपास घूम रहे हैं।
बता दें कि, वन विभाग ने लोगों को सचेत करने के लिए अनाउंसमेंट किए हैं। परंपरागत रूप से कोरबा वनमंडल में हाथी अपना अधिकांश समय कुदुमुरा, पसरखेत, करतला, कोरबा और बालको रेंज में बिताते थे, लेकिन इस साल वे लेमरू क्षेत्र में ज्यादा समय बिता रहे हैं। कटघोरा वनमंडल से लौटा 13 हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से बालको और लेमरू रेंज के बीच विचरण करता देखा गया है। फिलहाल वे पुटकापहाड़ के जंगलों में हैं, जहां आगे भी उनके मूवमेंट की संभावना है। हाल ही में उन्हें बाघमाड़ा क्षेत्र के पास भी देखा गया है।