

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CG News: Accusation of benefiting 'own' in the list of surplus teachers; HC gave a big decision in the matter of rationalization, know what it said
रायपुर। बिलासपुर में चंद्रभान वर्मा शासकीय हाईस्कूल लाभांडी, अपर्णा त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल मोहदी और गायत्री वर्मा हाई स्कूल उरकुरा के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि, अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट (जो शिक्षक तय संख्या से ज्यादा होते हैं) बनाने में गड़बड़ी की गई है। शिक्षकों का आरोप है कि, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने अपने जानने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए नियम तोड़े हैं और ऐसे शिक्षकों को भी अतिशेष बता दिया है, जबकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी।
इन शिक्षकों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि, DEO और संयुक्त संचालक (JD) ने जो ट्रांसफर ऑर्डर (तबादले का आदेश) जारी किया है, उसे रद्द किया जाए। उनकी मांग है कि यह पूरी प्रक्रिया ही गलत तरीके से हुई है और इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि, पूरे छत्तीसगढ़ में अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तरण (शिक्षकों का उनके काम के हिसाब से सही जगह पर पदस्थ करना) की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कई जगहों से ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं कि लिस्ट बनाने में गड़बड़ियां की गई हैं और योग्य शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। यह मामला भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है, जहां शिक्षकों को लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है।