ताजा खबर

CG News: BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत; दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर हुआ सड़क हादसा, 3 युवक भी घायल

By: आशीष कुमार
RAIPUR
3/15/2025, 4:45:12 PM
image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक की 14 मार्च को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Girl in a jacket

ये हैं पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार 14 मार्च को दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक होली के दिन अपने तीन पुरुष मित्रों के साथ के खाना खाने अंजोरा की ओ गई थी। खाना खाने के बाद स्कोडा कार क्रमांक CG 07 CP 7214 से घर लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी और रास्ते में संतुलन बिगड़ा और सड़क पर फिसलते हुए 5 से 6 गुलाटियां खाते हुए पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराई, हादसा इतना जोरदार था कि, कार के परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कार सवार सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में ऋचा कौशिक की हालत काफी गंभीर हो गई। उसे रायपुर के रामकृष्णा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही ऋचा का ब्रेन काम करना बंद कर दिया, और वो कोमा में चली गई, जिसके बाद डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी ऋचा ने दम तोड़ दिया।

तीन साथी भी घायल

वहीं कार सवार ऋचा कौशिक के 3 दोस्तों को भी दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे में क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं। कार तेज रफ्तार में थी। वह अंजोरा ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली। इस दौरान कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी ने शराब पी रखी थी और सभी नशे की हालत में थे। हादसे की वजह संभवतः इसे ही बताया जा रहा है।

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media