

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Cowardly act of Maoists; A villager seriously injured in IED blast
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां माओवादियों की लगाई गई प्रेशर IED की चपेट में आने से एक 50 साल का ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
आज, 4 अगस्त 2025 की शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच, पुजारीकांकेर के स्कूलपारा में रहने वाले कलमू गंगा नाम के एक व्यक्ति अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गए थे। तभी माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED में धमाका हो गया। इस धमाके में वे बुरी तरह से घायल हो गए और उनके पैर के तलवे में गंभीर चोटें भी आईं है।

घटना की जानकारी मिलते ही, CRPF कैंप पुजारीकांकेर की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसूर भेजा गया।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि, वे जंगल और संवेदनशील इलाकों में जाते समय बहुत सतर्क रहें। अगर आपको कोई भी संदिग्ध चीज, व्यक्ति या हरकत दिखाई देती है, तो तुरंत अपने पास के पुलिस थाने या सुरक्षा बल के कैंप को बताएं।