

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Diwali holidays extended in Chhattisgarh; schools will now remain closed from November 6 to 11.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार छह दिनों का अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों को त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और दिवाली की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पहले जारी अवकाश आदेश में दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित की गई थी। अब इसमें बदलाव करते हुए छुट्टी 11 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। इस तरह विद्यार्थियों को दिवाली के अवसर पर लगातार छह दिनों का अवकाश मिलेगा। शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद अब संशोधित आदेश जारी होने का इंतजार है।
राज्य के स्कूलों में दशहरा के अवसर पर भी पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए पांच दिनों का समय मिलेगा।

दशहरा और दीपावली के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा की है। इसके तहत 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच दिनों की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार घोषित कार्यक्रम में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 16 दिनों की छुट्टियां निर्धारित हैं। दीपावली की छुट्टी बढ़ाने के फैसले के बाद संशोधित आदेश जारी होने पर अवकाश की तारीखों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।