

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
%252520(1)%252520(1)%252520(1)%252520(1).jpg&w=3840&q=75)
CG News Naxalites again issued a press note
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों खिलाफ हो रही कार्रवाई से अब नक्सली घुटने टेकने को मजबूर हो गए है, उन्हें बार- बार अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। बीते एक सप्ताह के भीतर अब नक्सलियों द्वारा दूसरा प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमे शांति वार्ता की अपील की गई है। सूत्रों के अनुसार, ये प्रेस नोट नक्सलियों की उत्तर-पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो प्रभारी रूपेश ने जारी किया है।
बता दें कि, इस प्रेस नॉट में एक बार फिर शांति वार्ता का प्रस्ताव भेजा गया है, इस प्रेस नॉट के जरिये नक्सली नेता का कहना है कि, 'सरकार ने हमारे प्रस्ताव को नकार दिया है ऐसे में वार्ता करना संभव नहीं है। नक्सलियों ने कहा है कि, बस्तर में हो रहे हत्याकांड रूकने चाहिए। वार्ता की प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है, यह सरकार की जिम्मेदारी है।'

बता दें कि नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर अभय उर्फ वेणुगोपाल का एक कथित लेटर सामने आया था, जिसमें अब नक्सली सरकार से युद्ध विराम की अपील कर रहे थे। बंदूक की नोंक पर सत्ता हासिल करने की बात रखने वाले नक्सली अब युद्ध विराम चाहते थे, करीब चार दशकों तक देश में लाल आतंक के जरिए उत्पात मचाने वाले नक्सली अब शांति चाहते हैं। दो पन्नों का ये लेटर तेलगु भाषा में था, जो 28 मार्च को जारी किया गया था।
इसे पढ़ें :- नक्सलियों ने तेलगु में जारी किया शांति वार्ता पत्र, सरकार से की ये अपील
इसके पहले भी नक्सलियों के शांति वार्ता वाले लेटर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की थी, उन्होंने कहा था कि, पत्र की ऑथेंसिटी चेक करने की जरूरत है. पहले भी पत्र आया था। अभी युद्ध विराम करने कहा गया है, ये नहीं हो सकता है, सरकार एक गोली नहीं चलाना चाहती है। अगर वाकई में चर्चा और बातचीत चाहते है, तो सरकार 100 बार तैयार है। नक्सली अपनी समिति बना लें..अगर नक्सली बातचीत करना चाहते हैं तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए व्हाट्सएप के जरिए सरकार से अपनी बात रखें।
उन्होंने कहा था कि, केंद्र और राज्य बातचीत के लिए तैयार है. हमारा मन नहीं भटकने वाला है। हम भ्रमित होने वाले नहीं है, युद्ध विराम बिल्कुल नहीं होगा। 10 बार समितियाँ बनीं, कुछ नहीं हुआ, अब उन्हें सरकार के पास आना होगा, अब सरकार कुछ नहीं करेगी। देश की सर्वश्रेष्ठ नक्सल नीति हमारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार और फोर्स बिल्कुल नहीं रुकने वाली है।
इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों की शांति वार्ता पर डिप्टी CM शर्मा का बड़ा बयान; बोले..