

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
%2520(2)%2520(1)%2520(3)%2520(3)%2520(1)%2520(1).jpg&w=3840&q=75)
CG News Under the Maad Bachao campaign 4 Naxalites left the path of Red Terror
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां लाल आतंक का साथ छोड़ 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार झा ने पुष्टि की है।
नारायणपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां प्रेस टीम कमाण्डर एवं माड़ डिविजन कम्यूनिकेशन कमाण्डर एलओएस सदस्य सहित अन्य सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया है, ये सभी नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्यों में से है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार का चेक और उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। बता दें कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान चलाये जा रहे है। जिसके तहत नक्सली लाल आतंक का साथ छोड़ मुख्य धारा में लौट रहे है।

समीर कश्यप पिता पडरू उम्र 23 वर्ष निवासी भटनार थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.) पद- माड़ डिविजन कम्यूनिकेशन टीम कमाण्डर, ईनामी 3 लाख
बैसाखू नुरेटी उर्फ देवलाल उर्फ अमित पिता स्व. चैतू उम्र 30 निवासी सितरम थाना बांदे जिला कांकेर (छ.ग.) पद- प्रेस टीम कमाण्डर एसीएम, ईनामी 5 लाख
फुलमति उर्फ फूलो पिता बुधरू उम्र 30 वर्ष निवासी निवासी सितरम थाना बांदे जिला कांकेर (छ.ग.) पद- एलओसएस सदस्य व प्रेस टीम सदस्य ईनामी 1 लाख
कमल सिंह उर्फ कमलेश उसेण्डी उम्र 18 वर्ष निवासी उसेबेड़ा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.) पद- बिनागुण्डा जन मिलिशिया, पार्टी सदस्य, ईनामी 1 लाख