

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG PET 2026: Exam on May 14, opportunity to apply till March 27
रायपुर। CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को अपने नजदीकी केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।
किन कोर्स में मिलेगा प्रवेश?
CG PET 2026 के जरिए योग्य अभ्यर्थियों को तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। इसमें बीई, बीटेक, बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी), बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय में भी प्रवेश इसी परीक्षा के आधार पर होगा।
आवेदन और शुल्क से जुड़ी अहम जानकारी
व्यापम ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में रिफंड होगी, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।