

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: MBA PPG at IIM Raipur, opportunity for Rs 50,000 stipend per month
रायपुर। IIM रायपुर MBA PPG कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह दो वर्षीय पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस (PPG) कोर्स मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के तहत संचालित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पात्रता और चयन प्रक्रिया
IIM रायपुर MBA PPG में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 55%) के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 2023, 2024 या 2025 का वैध CAT स्कोरकार्ड अनिवार्य है। सीटों का आवंटन राज्य की प्रचलित आरक्षण नीति के अनुसार किया जाएगा।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन में होगा संचालन
यह कार्यक्रम सार्वजनिक नीति और प्रशासन के क्षेत्र में कुशल नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। पाठ्यक्रम का संचालन IIM रायपुर के प्रोफेसर गोपाल कुमार और प्रोफेसर शबाना पी. के मार्गदर्शन में होगा।
हर माह ₹50,000 का स्टाइपेंड
चयनित अभ्यर्थियों की ट्यूशन फीस राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अलावा, पूरे कोर्स की अवधि के दौरान विद्यार्थियों को हर माह ₹50,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।