

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Two deaths in 24 hours in Surajpur; youth commits suicide out of remorse after electrocution
सूरजपुर। सूरजपुर करंट हादसा ने पूरे महेशपुर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इस गांव में 24 घंटे के भीतर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पहली घटना रविवार देर रात हुई, जब करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। इसके बाद आत्मग्लानि से भरे दूसरे युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फसल बचाने के लिए लगाया था करंट तार
महेशपुर निवासी गणेश राजवाड़े (25) ने अपनी लहसुन की फसल को आवारा पशुओं और बकरियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगाकर उसे घर के बाहर जल रहे बल्ब के कनेक्शन से जोड़ दिया था। रविवार रात करीब 12:30 बजे पड़ोसी और चचेरा भाई नर्मदा राजवाड़े (30) अंधेरे में नल पर मुंह धोने गया और करंट तार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आत्मग्लानि में उठाया खौफनाक कदम
घटना के बाद गणेश गहरे सदमे में था। सोमवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर महुआ पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आत्महत्या से पहले वह श्मशान घाट गया था, जहां नर्मदा का अंतिम संस्कार हुआ था। वहां उसने चिता की राख से अपनी टी-शर्ट पर पत्नी रीमा के नाम माफी लिखी।
पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी विराट विशी के अनुसार, करंट से हुई मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान गणेश की आत्महत्या की सूचना मिली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।