

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Promotion List: Chhattisgarh government promoted 43 officers, order issued
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 43 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं भी की गई हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों में से 12 अधिकारियों को मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निज स्थापना (Private Office) में नियुक्त किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ विभिन्न मंत्रियों के निजी कार्यालयों में तैनाती शामिल है।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय में तैनाती
सरकार द्वारा जिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निज कार्यालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनसे प्रशासनिक समन्वय और कार्यों के बेहतर संचालन की अपेक्षा की जा रही है। इससे सरकार के निर्णयों के क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। शेष पदोन्नत अधिकारियों को लोक भवन सहित राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किया गया है।