

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather: Monsoon becomes active again in Chhattisgarh, yellow alert in many districts, possibility of lightning too
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) होने की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर जैसे जिलों में आज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।
राजधानी रायपुर में बीते शुक्रवार रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। आज शनिवार सुबह भी कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रायपुर- अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग - अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रारोड- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस