

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather Today: Rainfall intensity slows down in Chhattisgarh, temperatures rise; weather to change again in the next 72 hours.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बीच तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 4 प्रतिशत कम बनी हुई है। हालांकि, अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलने और कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल सामान्य हैं। रविवार को बिलासपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में भी तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राजधानी रायपुर में 7 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में बारिश हो सकती है। वहीं 9 सितंबर को सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर के साथ बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में भी बारिश के आसार हैं।
10 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है।*इस दौरान रायपुर समेत प्रदेश के करीब 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगले 72 घंटों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।