

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM-Mohan-Yadav-Vimal-Chopra-Wedding
रायपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विमल चोपड़ा की सुपुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया और आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
किरण सिंह देव ने अपनी पोस्ट में लिखा- आज पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री विमल चोपड़ा जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में मध्य प्रदेश के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ सम्मिलित होकर वर-वधु को सुखद वैवाहित जीवन हेतु शुभाशीष प्रदान किया एवं परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी, विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिंहा जी सहित अन्य साथीगण भी समारोह में सम्मिलित हुए।