

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-beauty-parlor-spa-shooting-arrest
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब इलाके में 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे एक ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में हवाई फायरिंग की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, दो युवक दुकान बंद होने के बाद स्पा कराने की जिद करने लगे। जब स्पा संचालिका ने मना किया, तो विवाद बढ़ गया और उनमें से एक ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दी।
महिला संचालिका ने बताया कि उस समय दुकान बंद हो चुकी थी और स्टाफ घर जा चुका था। विवाद के दौरान युवक शराब के नशे में थे। फायरिंग की आवाज़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना अगले दिन दोपहर सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल और एक एयर गन भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय (46), निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में प्राइवेट पीएसओ हैं, और अंगद सिंह (33), निवासी आदर्श नगर मोवा, पेशा ड्राइवर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।