

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Vishnu Deo Sai's Delhi visit
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका दिल्ली दौरा दो से तीन दिनों का रहेगा। इस दौरान वे राष्ट्रपति भवन जाकर बस्तर के मांझी और चालकी समाज के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के मांझी और चालकी प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति से मिलने का समय मिल गया है। वे बुधवार को उनके साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे और राष्ट्रपति से भेंट करेंगे।
केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का करेंगे प्रयास
सीएम साय ने कहा कि दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की कोशिश की जाएगी। जिन केंद्रीय मंत्रियों से समय मिलेगा, उनसे राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी।
परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले सीएम साय
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इसमें कड़े प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अब परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नए प्रावधानों से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और ईमानदार छात्रों के हितों की रक्षा होगी।
किरण देव के सड़क हादसे पर सीएम ने दी जानकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि झांसी के रास्ते उनका एक्सीडेंट हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सीएम साय ने बताया कि किरण देव को बेहतर इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।
राहुल गांधी के बयान पर सीएम साय का पलटवार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में "अंधभक्त" और "इडियट" जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना राहुल गांधी के स्तर को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद जैसे गरिमापूर्ण मंच पर भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा बस्तर के प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति से मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों के साथ संभावित बैठकों और राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।