

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Vishnu Dev Sai canceled Mumbai tour after Pahalgam terrorist attack
रायपुर – जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हमले के मद्देनज़र अपना मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर लौट आए है। वे गुरुवार सुबह 8:40 बजे रायपुर लौटें, जबकि पहले उनका लौटने का समय गुरुवार रात 10 बजे निर्धारित था।
सीएम साय को मुंबई में आयोजित इंडिया स्टील कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन अब वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सीएम ने यह निर्णय लिया है।

BJP के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित
इस आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी रायपुर में स्व. दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
हमले पर CM साय का तीखा बयान
पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “इस हमले का बदला लिया जाएगा। भारत ने हमेशा ऐसे कायरतापूर्ण हमलों का करारा जवाब दिया है। देश इस बार भी पीछे नहीं हटेगा।”