

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Case of mass death in Raipur: Sajid hanged himself after poisoning his wife and three children
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक में 17 जुलाई को हुई पांच लोगों की मौत के मामले में एसआईटी जांच के बाद अहम खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाद्य सामग्री में कीटनाशक मिलाकर खिला दिया था। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी।इस घटना में साजिद की पत्नी राबिया बेगम, बेटा इरशाद अली और दो बेटियां शाहिना व हिरशिबा परवीन की मौत हुई थी। करीब पांच महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने साजिद के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।
एसआईटी ने मामले की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के नतीजों का परीक्षण किया। रिपोर्ट में चारों मृतकों के शरीर में कीटनाशक की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जांच के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि साजिद ने परिवार के सदस्यों को जहर दिया था और बाद में खुद फांसी लगा ली थी।17 जुलाई को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की थी। अब जांच में मिले तथ्यों के आधार पर साजिद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
जांच में साजिद के सट्टे से जुड़े लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि वह पहले बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। बाद में उसने गोलबाजार और डंगनिया क्षेत्र में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाना शुरू कर दिया था।पुलिस को उसके बैंक खातों की जांच में पिछले पांच साल के दौरान करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन मिला है। वर्ष 2026 में यह लेनदेन पहले के मुकाबले कम था।
जांच में सट्टे में लगातार नुकसान, आर्थिक तंगी और परिवार में बिगड़े रिश्तों को भी घटना से जुड़े अहम पहलुओं के तौर पर देखा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने इन परिस्थितियों और बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड का परीक्षण कर मामले की कड़ियां जोड़ीं।