

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Census 2026 begins online; fill in your own information from home in 20 minutes; administration releases new system
नई दिल्ली। देश में आगामी जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल और अधिक सटीक बनाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन एंट्री सिस्टम शुरू कर दिया है। अब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी भरकर बाद में होने वाली घर-घर गणना प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। यह सुविधा 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।
इस प्रक्रिया के तहत नागरिकों को SELF-ENUMERATION PORTAL पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। सरकार का उद्देश्य डेटा में त्रुटियों को कम करना और गणना प्रक्रिया को तेज एवं सटीक बनाना है।
8 आसान स्टेप्स में पूरी होगी ऑनलाइन एंट्री प्रक्रिया
ऑनलाइन जनगणना भरने की प्रक्रिया को सरल और चरणबद्ध तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें नागरिकों को लगभग 20 मिनट का समय लगेगा।पहले चरण में पोर्टल पर लॉगिन कर राज्य का चयन करना होगा और कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
दूसरे चरण में पसंदीदा भाषा का चयन कर ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा और शहर व पिन कोड दर्ज करना होगा।तीसरे चरण में गूगल मैप की मदद से अपने घर की सही लोकेशन को मार्क करना होगा, ताकि डेटा सटीक रहे।
इसके बाद लगभग 33 सवालों का उत्तर एक-एक कर भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद अंतिम सबमिशन से पहले सावधानीपूर्वक जांच करनी जरूरी होगी क्योंकि बाद में सुधार का विकल्प सीमित रहेगा।अंत में 11 अंकों की एसई आईडी प्राप्त होगी, जो आगे के सत्यापन में उपयोग की जाएगी।
1 मई से घर-घर सर्वे, प्रगणक करेंगे वेरिफिकेशन
सरकारी योजना के अनुसार 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर ऑनलाइन भरी गई जानकारी का मिलान करेंगे। इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
जनगणना में देरी और पुराना डेटा
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 में रायपुर जिले की आबादी 21 लाख से अधिक दर्ज की गई थी। उस समय शहरी और ग्रामीण जनसंख्या के साथ साक्षरता का भी विस्तृत आंकड़ा तैयार किया गया था। जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई और अब यह प्रक्रिया 2026-27 में पूरी की जा रही है।