

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chamoli tunnel accident: 4 workers from Kondagaon die.
रायपुर। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुखद घटना में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में दो श्रमिक घायल भी हुए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक की मृत्यु हुई है। वहीं जिले के दो श्रमिक हादसे में घायल हुए हैं।
दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। सरकार की ओर से परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।