

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vishnu deo sai meets kiran singh deo health update chhattisgarh bjp president
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री साय ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ हों और पुनः पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जनसेवा में सक्रिय हों।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।