

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: A new flight for 'Atmanirbhar Bharat'; Chief Minister Sai congratulates on the success of Vikram-1.
रायपुर। भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के कारण भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विक्रम-1 की सफलता भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस के वैज्ञानिकों और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता देश के युवाओं और नवाचार की दिशा में कार्य कर रहे स्टार्टअप्स के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।