

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Pickup truck carrying pilgrims to Kudargarh Dham meets with an accident; 13 injured.
ओड़गी। कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा ओड़गी विकासखंड के बांक ग्राम पंचायत स्थित घाट में हुआ, जहां तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकराकर पलट गई।दुर्घटना कुदरगढ़ धाम से करीब 20 किलोमीटर पहले हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।
हादसे में कुल 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के भुईमान क्षेत्र से करीब 40 श्रद्धालु एक पिकअप वाहन में सवार होकर मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए निकले थे। बांक घाट के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी लवकेश गुर्जर के अनुसार, पिकअप काफी तेज गति से चल रही थी। घाट के मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।