

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Accident: Tragic road accident in Bilaspur, 4 died, one seriously injured after collision with wrong side trailer
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ जब रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है।
ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी के पास हुई। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान, एक शिक्षक गंभीर
मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे और देवेंद्र मिरी के रूप में हुई है। हादसे में घायल शिक्षक चंद्रप्रकाश रात्रे को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के रॉन्ग साइड से आने की बात सामने आई है।