

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Administrative reshuffle in Chhattisgarh, change in charge of two IAS officers
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में यह निर्णय लिया गया है।
चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वर्तमान में चंदन कुमार वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
तीर्थराज अग्रवाल से धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त दायित्व वापस
दूसरे आदेश में राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।
तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं और अब वे केवल अपने मूल दायित्वों का ही निर्वहन करेंगे।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों के प्रभार में बदलाव के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।