

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Budget 2026: Congress intensifies preparations ahead of budget session, legislature party meeting on February 22
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरनदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में आयोजित होगी।
बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति, जनहित से जुड़े मुद्दों और सदन के भीतर विपक्ष की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र
Chhattisgarh Legislative Assembly का बजट सत्र 23 फरवरी से प्रारंभ होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके अगले दिन 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी।
2047 विजन पर आधारित होगा बजट
वित्त मंत्री के अनुसार, बजट 2026-27 केवल वार्षिक आय-व्यय का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगा। इसमें वर्ष 2047 तक के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा।